Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पत्नी की हत्या कर पति ने खुद भी किया सुसाईड

हरिद्वार । कनखल थाना क्षेत्र स्थित वसंत कुंज कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी सुसाईड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पति ऋषि और पत्नी वर्षा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना से कॉलोनी में सनसनी फैल गयी। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और घटना के पीछे के कारणों की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाना पर भी अंदर से जब कोई नहीं निकला, तब पुलिस जैसे- तैसे छत पर पहुंची जहां ऋषि मृत पड़ा मिला पुलिस जब नीचे घर में दािखल हुई तब हैरान रह गई पत्नी का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा हुआ था। महिला के सिर पर डंडे और सरिया के गहरे निशान थे। जांच में सामने आया कि, महिला का पति ई रिक्शा चलाता था। किसी बात लेकर दंपति में झगड़ा हुआ था जिसके बाद पति ने कमरे में पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है- प्रथम दृष्टया में मामला गृह क्लेश का माना जा रहा है। सीओ सिटी ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि पत्नी ने अपनी परिचित एक महिला को सोमवार देर रात फोन कॉल कर उसके घर आने की बात कही थी, लेकिन फिर वह उसके घर नहीं पहुंची। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जांच में यह बात भी सामने आयी है कि संतान को लेकर दंपति के बीच विवाद होता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *