धामी सरकार के मिशन को आईजी ने किया साकार : सड़क पर उतरकर संभाली मेले की कमान,नहीं लगा जाम
नैनीताल । हर वर्ष जनपद नैनीताल के भवाली में स्थित श्री नीब करौली बाबा के यहां स्थापना दिवस पर बेहद ही भव्य आयोजन किया जाता है। पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जहां भी बाबा के भक्त रहते है वो इस दिन जरूर कैची मेले में महाराज जी के दर्शन करने आते है । इसी के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले को भव्य बनाने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कोई असुविधा न हो उसके आदेश दिया था। सूबे के सी एम के निर्देशों को हर हाल में जमीन में उतार उनको सफल करने के लिए कुमाऊँ रेंज की आई जी रिधिम अग्रवाल ने एक चौलेंज की तरह लेते हुए, खुद ग्राउंड में उतर न सिर्फ मोर्चा संभाला बल्कि हर एक पहलू पर वर्कआउट कर मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए एक अभेद सुरक्षा कवच का भी इंतजाम किया । सुरक्षा का आलम ऐसा था कि पूरे रास्ते में किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं हुई और एक भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा । जिन श्रद्धालुओं को भारी जाम में फंस परेशानियों का सामना करना पड़ता था, छोटे छोटे बच्चों का बुरा हाल हो जाता था, लेकिन इस बार आई जी रिधिम अग्रवाल ने ऐसा खाका तैयार किया की भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए और किसी को भी जाम का सामना नहीं करना पड़ा । सोचने वाली बात है कि, सड़के भी वही, जगह भी वही, संख्या में दर्शन करने वाले पहले से और भी ज्यादा लेकिन फिर भी किसी को न जाम मिला ना कोई परेशानी हुई। ये सब तभी हो सकता है जब जिम्मेदार अधिकारी अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और गंभीरता से पूरा करते है। आज पूरे प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश विदेश से आए लाखो लोग सूबे की सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते दिखाई दे रहे है। जो भरोसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आई पी एस रिधिम अग्रवाल पर दिखाया था आज उस भरोसे पर आई जी रिधिम अग्रवाल न सिर्फ खरी उतरी बल्कि सरकार की छवि को लोगो में बेहद मजबूत करने का भी काम किया है ।



सोशल मीडिया में सरकार और खाकी की जमकर प्रशंसा
भवाली। जिस तरह की तैयारी पुलिस प्रशासन द्वारा की गई और बाबा के दर्शन करने को आए सैकड़ों भक्तों की दर्शन यात्रा को बेहद ही सुगम बना इतिहास रचने का काम किया है । सोशल मीडिया में बाबा के भक्तों द्वारा सरकार के इंतजामों और पुलिस प्रशासन की जमकर तारीफ की जा रही है । पहली बार लोगो को देखने को मिला जब रेंज की कमान संभाले वाला अधिकारी खुद अपना दफ्तर छोड़ सड़को पर दौरा करते दिखाई दिया । आई जी रिधिम अग्रवाल ने मेले को बेहद ही शानदार और भव्य बनाने के लिए अपना ऑफिस छोड़ ग्राउंड जीरो पर न सिर्फ मोर्चा संभाला बल्कि लगातार अधिकारियों के साथ बैठकर निर्देश भी जारी किए। इस मेले को विघ्न रहित बनाने में की 14 जून की देर रात्रि करीब दो बजे तक श्री कैची धाम में अधिकारियों के साथ बैठक करती दिखाई तथा व्यवस्था को परखा । आई जी इतना मुस्तैद देख आवाम बेहद उत्साहित दिखाई दी । श्री कैची मेले में लगने वाले मेले के दौरान हर साल सड़को में भारी जाम का सामना करना पड़ता था । लेकिन इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि मेले के दौरान किसी भी बाबा के भक्त को किसी प्रकार के जाम से नहीं जूझना पड़ा और बेहद ही आसान तरीके से सबने श्री नीब करौली बाबा के दर्शन कर आनंद उठाया ।
