Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

चमोली। बुधवार देर सायं बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों तीर्थयात्राी बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर शाम दो बाइक सवार तीर्थयात्राी बदरी-विशाल के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी बदरीनाथ हाईवे पर टैया पुल के समीप अचानक चट्टान से बड़े बोल्डर टूटकर बाइक सवार पर गिर गए। बोल्डर गिरने से बाइक सवार दोनों युवक करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गए। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे दोनों युवक हरियाणा के रहने वाले थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों शवों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जोशीमठ उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि मृतक सचिन कुमार (उम्र 30) पुत्र सोम प्रकाश, ग्राम संदली थाना जटलाना जिला यमुनानगर (हरियाणा) और रवि कुमार (उम्र 26) पुत्र कवरपाल, कस्बा व थाना जटलाना जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रहने वाले थे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ भेजा गया है। वहीं सड़क हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *