Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस और नशा तस्करों के गठजोड़ को तोड़ेगी एसओटीएफ,आईजी ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। कुमांऊ रेंज की आई जी रिधिम अग्रवाल ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति को साकार करते हुए एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। कुमाऊं रेंज में किसी भी हाल में कैसा भी अवैध नशा तस्करी को बर्दाश नहीं किया जाएगा और इसी के चलते उन्होंने एस ओ टी एफ फोर्स का गठन कर तस्करों की कमर तोड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है । सी एम धामी ने पहेली बार महिला आई पी एस अधिकारी के हातो में रेंज की कमान सौंपी है। जो भरोसा सरकार ने आई जी रिधिम अग्रवाल पर दिखाया है तो वही आई जी अग्रवाल भी हर एक कसौटी पर खरी उतर सी एम द्वारा चलाई जा रही नीतियों को धरा पर उतार काम करती दिखाई दे रही है । जिसको देख लोग भी बेहद खुश दिखाई दे रहे है । जिस तरह से आई जी एक नई फोर्स का गठन किया है और ये साफ कर दिया है की अगर कोई भी पुलिस कर्मी किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया जाता हैतो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा। कुमायूं रेंज की आईजी ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। कुमायूं रेंज के विभिन्न जनपदों से जनप्रतिनिधियों, आमजनमानस द्वारा लगातार ड्रग्स की बिक्री, पुलिस की मीलीभगत से हो रहे भ्रष्टाचार एवं गंभीर संगठित अपराधों की शिकायतें प्राप्त हो रही थी । इन शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित जनपदों को ही निर्देशित किया जाता रहा है, किन्तु अक्सर देखने में आया है कि स्थानीय पुलिस द्वारा शिकायतों को गम्भीरता से न लेकर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है और अपराधियों के साथ मीलीभगत होना भी संज्ञान में आया है।साथ ही साथ प्रायः देखने में आया है कि स्कूल/कॉलेजो एवं शिक्षण संस्थानों के आस पास नशे के अवैध कारोबारियों द्वारा युवाओं को नशे की गिरफ्रत में फंसाकर उनका शारीरिक, मानसिक और सामाजिक पतन किया जा रहा है। आईजी ने बताया कि इन अपराधों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के लिए कुमायूँ रेंज के सभी जनपदों से इच्छुक एवं योग्य पुलिसकर्मियों का साक्षात्कार लेकर उनका चयन कर एक विशेष स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टीम परिक्षेत्रीय स्तर पर नशे के कारोबार एवं पुलिस की संलिप्तता से हो रहे भ्रष्ट्राचार के सम्बन्ध में आने वाली शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु आईजी के निर्देशन में गुण दोष के आधार पर स्वयं जांच करेगी। जिससे इस प्रकार की शिकायतों का प्रभावी रुप से निस्तारण किया जा सकेगा।
पुलिस कर्मी पर भी होगी कार्यवाही
हल्द्वानी। पुलिस की मिलीभगत से हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए आईजी ने स्पेशल फोर्स का गठन किया है। इन टीमों का उद्देश्य नशे के कारोबार और पुलिस की मिलीभगत से हो रहे भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण करना है, साथ ही समाज में कानून-व्यवस्था और शांति-सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करना है।आई जी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि एसओटीएफ की कार्रवाई के दौरान कोई पुलिसकर्मी किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।यह ऐतिहासिक कदम न केवल अपराधियों में भय पैदा करेगा, बल्कि ईमानदार पुलिसकर्मियों के मनोबल को भी बढ़ाएगा।
आईजी ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर
हल्द्वानी। आम जनमानस द्वारा अवैध ड्रग्स के कारोबार, संगठित अपराध, जघन्य अपराध एवं पुलिस की संलिप्तता से हो रहे भ्रष्ट्राचार की सूचना ही कुमायूँ परिक्षेत्र द्वारा जारी हैल्पलाईन नम्बर 9411110057 पर दी जा सकती है, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा । अन्य सामान्य शिकायतों की सूचना डायल 112 पर ही दें, जो जनपदों द्वारा संचालित की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *