केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी परिवार सहित पहुंचे केदारनाथ
रुद्रप्रयाग(उद संवाददाता)। केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे तथा पारिवारिकजनों के साथ भगवान केदारनाथ के दर्शन किये तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के दर्शन से अविभूत हुए है। इससे पहले श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) तथा श्री केदार सभा ने हैली पेड पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। दर्शन पूजा के पश्चात बीकेटीसी मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर भगवान केदारनाथ का प्रसाद, अंगवस्त्र भेंट किया। इस अवसर पर पुजारी बागेशघ् लिंग, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती,धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान आदि मौजूद थे।
