Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गंगा दशहरा पर हरकी पैड़ी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हरिद्वार(उद संवाददाता)। गंगा दशहरा पर गुरूवार को हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर सुबह से गंगा स्नान करने पहुंचे । श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पूजा कर मां गंगा से सुख समृद्धि की कामना की। माना जाता है कि मां गंगा ने आज के दिन ही धरती पर अवतरित होकर राजा भागीरथ के पुरखों का उद्धार किया था। इसलिए आज के दिन हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन गंगा स्नान करके दान करने और जल का दान करने का विशेष महत्व है। कई दशकों बाद इस वर्ष गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र, सिद्धि योग और व्यतिपात योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस दिव्य संयोग पर गंगा दशहरा पर्व पर गंगा में स्नान, दान व तप करने के कई गुना फल की प्राप्ति होती है। जिन योगों में देवी गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। इस साल गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र, सिद्धि योग और व्यतिपात योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इससे गंगा दशहरा पर्व की महत्ता और अधिक बढ़ गई है।गंगा स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ने से हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर जाम लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *