February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केदारनाथ में ऋषिकेश एम्स की हेली एम्बुलेंस क्रैश

रूद्रप्रयाग (उद संवाददाता)।केदारनाथ धाम में लैंडिंग के समय ऋषिकेश एम्स की हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार शनिवार को केदारनाथ हेलीपैड से करीब 20 मीटर पहले एम्स का हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया। घटना में पायलट सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर एक मरीज को लेने ऋषिकेश से केदारनाथ आ रहा था। एम्स के पीआरओ ने बताया कि हार्ड लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ था। हेलिकॉप्टर की टेल बॉन टूटी है। कोई घायल नहीं है। हेली में केवल चालक सवार था। बता दें, 29 अक्तूबर 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी ने एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा संजीवनी का शुभारंभ किया था। 20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उîóयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी। हेली एबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और उत्तराखंड सरकार के 50-50 फीसदी की साझेदारी में हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *