किच्छा के आढ़ती करेंगे तुर्की के सेब का बहिष्कार
किच्छा । भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव एवं पाकिस्तान की मदद करते हुए भारत के खिलाफ ड्रोन द्वारा होने वाले हमलों के लिए जिम्मेदार देश तुर्की से भारतीयों में गहरा गुस्सा और नाराजगी है। जिसको लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने किच्छा नवीन गल्ला आढ़त मंडी पहुंचकर फल आढ़तियों के साथ मिलकर तुर्की के सेब का पूर्ण बहिष्कार पर सहमति बनायी। इस दौरान संजीव कुमार सिंह ने कहा कि तुर्की, आतंकवादी देश पाकिस्तान का समर्थन और मदद करते हुए भारत में ड्रोन हमलों के लिए पूरी तरह जिम्मेदार रहा है। भारत पर ड्रोन हमले कराने में तुर्की ने पाकिस्तानी सेना की पूर्ण मदद की है। ऐसे में किच्छा क्षेत्र के सभी फल आढ़त व्यापारियों द्वारा तुर्की के सेब का बहिष्कार करने का कदम उठाया गया है। यह कदम सिर्फ एक आर्थिक फैसला नहीं, बल्कि एक रणनीतिक संदेश है कि भारत अब हर स्तर पर अपने विरोधियों को जवाब देने को तैयार है। व्यापारियों का कहना है कि अब हम तुर्की से आने वाला सेब न खरीदेंगे और न बेचेंगे, जिससे कि तुर्की को मुंह तोड़ जवाब मिलेगा तथा इस निर्णय से तुर्की को आर्थिक रूप से भारी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि धीरे धीरे यह विरोध पूरे भारत में कराया जायेगा। इस दौरान संजीव कुमार सिंह के साथ आढ़त व्यवसायियों में राजकुमार बजाज, शशि बजाज, रामलाल खुराना, प्रेमचंद खुराना, सचिन खुराना, अतीक अहमद, समशुल, सलीम, अनिल, तोताराम, धनंजय सिंह, विशाल चौहान, संदीप सिंह, आदर्श सिंह, नवीन सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित, अभिनव सिंह, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे।
