घर में घुसकर तमंचे की नोक पर नाबालिग से किया दुष्कर्म
नानकमत्ता(उद संवाददाता)। नानकसागर डैम पार गांव के एक युवक द्वारा घर में घुसकर तमंचे की नोक पर धमकाते हुए नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नानक सागर डैम स्थित गांव की एक महिला ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके गांव का ही एक युवक उनके घर में घुस आया और घर में मौजूद उसकी नाबालिक पुत्री को धमकाते हुए तमंचे की नोक पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने जब घटना के बारे में अपनी मां को बताया तो पीड़िता की मां ने थाने में पहुंचकर दुष्कर्म आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत ग्राम देवीपुर निवासी गुरमेज सिंह पुत्र चमन सिंह के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है फिलहाल प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है।
