February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जर्जर पैदल झूला पुल के पुनर्निर्माण को मिली स्वीकृति

बागेश्वर। बागेश्वर नगर में वर्ष 1913 में बने ऐतिहासिक झूला पुल को जिला प्रशासन द्वारा उसकी जर्जर हालत को देखते हुए आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था।जिसके बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित नगरवासियों में पुल को आवागमन के लिए जल्द खोलने की मांग को लेकर आंदोलन भी किया गया था।वही दो साल से अधिक समय तक पुल के बंद होने के बाद क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास की विशेष पहल से अब ऐतिहासिक पैदल पुल के पुनर्निर्माण कार्य हेतु शासन से एक करोड़ 79 लाख 89 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। वही पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने की सूचना के बाद नगरवासियों और व्यापारियों में खुशी की लहर है। विधायक पार्वती दास ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 1913 में निर्मित ऐतिहासिक झूला पुल के निर्माण कार्य हेतु धनराशि 179.89 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।इसके लिए कार्यदायी संस्था लोनिवि द्वारा निविदा भी आमंत्रित की गई है।विधायक पार्वती दास ने पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।कहा कि पुल स्वीकृति प्रदान कराने हेतु दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट द्वारा भी लगातार शासन स्तर पर पत्राचार और विभागीय सचिव से मुलाकात की गई थी।ऐसे में उन्होंने नगरवासियों से जल्द ऐतिहासिक पैदल पुल का निर्माण कराने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *