February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डीएवी में भी लहराया भगवा..जितेंद्र अध्यक्ष, शूरवीर बने महासचिव

देहरादून। राजधानी दून स्थित प्रदेश के सबसे बड़े डिग्री कालेज में हुए छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। छात्रें ने डीएवी पीजी कॉलेज में इस बार फिर भगवा परचम लहरा दिया है। छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर अभाविप के जितेंद्र सिंह बिष्ट 593 वोट हासिल कर विजीय बने। परिणाम घोषित होते ही एबीवीपी के छात्रें ने रंग गुलाल लगाकर जश्न मनाया और अध्यक्ष को जीत की बधाई दी। वहीं महासचिव पद पर आर्यन के शूरवीर सिंह चौहान ने 627 वोट हासिल कर जीत का परचम लगाया। डीएवी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह करीब नौ बजे मतगणना शुरू की गई। मतगणना के लिये जहां पांच टेबल सेट लगाए गए जिनमें अलग-अलग पांचों पदों की मतगणना शुरू की गई। छात्र संघ चुनाव में 55-59 फीसद मतदान हुआ, जो बीते पांच सालों में सर्वाधिक है। वर्ष 2014 में मात्र 22-71 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं 2017 के चुनावों में 52-44 फीसद मत पड़े थे। इस बार छात्र संघ चुनाव में 6049 मतदाताओं में से 3363 छात्र-छात्रओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *