February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड से पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान और उन्हें वापस भेजने की कार्रवाई तेज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर दी जानकारी 
देहरादून। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध उठाए गए प्रतिबंधात्मक कदम को अमली जामा पहनाने के लिए उत्तराखंड सरकार भी तत्काल हरकत में आ गई है और इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान और उन्हें वापस पाकिस्तान भेजने की कार्रवाई तेज कर दी गई है । सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने विगत रोज अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके जानकारी दी है कि-‘पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सीसीएस ;सुरक्षा पर कैबिनेट समितिद्ध की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रम में प्रदेश में पाकिस्तानी नागरिकों के पहचान की कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस महानिदेशक को पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें वापस भेजने की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।’ उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद उत्तराखंड शासन के गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को इस बाबत पत्र लिखा है ।उपरोक्त पत्र के अनुपालन में अल्प अवधि और मेडिकल वीजा पर उत्तराखंड आए पाकिस्तानियों को जल्द से जल्द वापस भेजने की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है । इससे पहले बृहस्पतिवार को देहरादून में शॉर्ट टर्म वीजा पर देहरादून में रह रहे दो पाकिस्तानियों वापस भेज दिया गया है। खबर है कि अभी हरिद्वार में एक पाकिस्तानी रह रहा है। उसे भी जल्द ही वापस भेज दिया जाएगा। ज्ञात हो कि प्रदेश में पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीजा के संबंध में मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुपालन में अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती की ओर से पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना व सुरक्षा के साथ आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल व कुमाऊं को प्रेषित एक पत्र में बताया गया है कि विदेश मंत्रालय भारत सरकार ने आतंकी घटना के मद्देनजर पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए सभी वैध वीजा को 27 अप्रैल से निरस्त कर दिया है जबकि, मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे।उधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार  देहरादून में रह रहे दो पाक नागरिकों को बृहस्पतिवार को ही ही वापस भेजा जा चुका है जबकि ,हरिद्वार में रह रहे एक अन्य पाकिस्तान नागरिक को भी शुक्रवार रात या शनिवार को रवाना कर दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में मेडिकल वीजा पर कोई भी पाकिस्तानी नहीं रह रहा है। डीजीपी दीपम सेठ के हवाले से जानकारी दी गई है  कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद सभी कार्रवाई तेज कर दी गई हैं और सभी जिलों से लगातार रिपोर्ट भी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *