February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। गौला बाईपास रोड स्थित स्लॉटर हाउस के समीप रेलवे ट्रेक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गुरुवार सुबह करीब 6ः30 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। गौला बाईपास रोड स्लाटर हाउस के समीप एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की। महिला की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है,फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि महिला ट्रेन से सफर के दौरान झटका लगने से गिर गई होगी, जिससे हादसा हुआ। हालांकि अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतका दिल्ली से काठगोदाम की ओर आ रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आई होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *