February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

‘मंत्री पद’ की लग रही है बोली ? पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया सनसनीखेज ट्वीट !

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेसी नेता हरीश रावत अपने बयानों के कारण जब तब सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। अब सूबे में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच हरदा के एक ट्वीट ने राज्य के सियासी हलके में सनसनी फैला दी है । पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रदेश की धामी सरकार में रिक्त मंत्रीमंडल के पदों को भरने में हो रहे विलंभ के पीछे भ्रष्टाचार की आशंका व्यक्त की है। कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक टिप्पणि करते हुए हरीश रावत ने गंभीर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि “अजीब सी खबर है! राज्य में अजीब सी बेचैनी हुई है! क्या मंत्रीपद के लिए भी बोली लग रही है? मंत्री पद प्रायोजक चर्चा में हैं! शासन के दोनों स्तरों पर असमंजस है, कश्मकश है, धन्य है।
भाजपा, जब-जब आई तब-तब आपने उत्तराखंड को राजनीतिक स्थिरता और असमंजस दिया। इस बार भी कुछ ऐसी ही स्थिति बन रही है।” बीजेपी के नेताओं द्वारा मंत्रियों और दायित्व धारियों की लिस्ट फाइनल होने दावे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक ट्वीट करके ,उत्तराखंड में मंत्री पद की बोली लगने की बात कह कर भाजपा पर सीधा निशाना साधा है । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने ट्वीट में लिखा है- अजीब सी खबर है! राज्य में अजीब सी बेचौनी छाई हुई है! मंत्रीपद के लिए भी बोली लग रही है? मंत्रीपद प्रायोजक चर्चा में हैं! शासन के दोनों स्तरों पर असमंजस है, कश्मकश है। धन्य है भाजपा। जब- जब आई तब-तब आपने उत्तराखंड को राजनीतिक स्थिरता और असमंजस दिया। इस बार भी कुछ ऐसी ही स्थिति बन रही है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में यह स्पष्ट नहीं किया है कि प्रदेश में मंत्री पद की बोली लगने संबंधी उनके दावे का मुख्य आधार क्या है और मंत्री पद खरीदने अथवा बेचने में कौन-कौन व्यक्ति संलिपित है ।याद दिलादें कि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड में अब मंत्री  के पांच पद खाली चल रहे है। दूसरी तरफ चर्चा ये भी है कि सरकार कैबिनेट विस्तार करने का जा रही है। इस बारे में बीजेपी नेताओं के कई बयान भी सामने आ चुके हैं। इस संबंध में होली से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान आया था। महेंद्र भट्ट ने कहा था कि प्रदेश में कभी भी कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इस संबंध में लगातार केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत हो रही है। इसके अलावा दो दिन पहले उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने भी साफ किया था कि कैबिनेट विस्तार और दायित्व दिए जाने को लेकर केंद्र में नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। बैठक में लगभग सब तय हो चुका है। मंत्रियों एवं दायित्वधारियों की लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है और अप्रैल के पहले हफ्ते या दूसरे हफ्ते में कैबिनेट विस्तार होगा। मजे की बात तो यह है कि राज्य मंत्रिमंडल विस्तार की संभावित समय आने के पूर्व ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने मंत्री पद की बोली लगने संबंधी ट्वीट करके राज्य मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं मैं एक नया ट्विष्ट पैदा कर दिया है। लिहाजा अब निगाहें इस ओर रहेगी की हरदा के ट्वीट के जवाब में भारतीय जनता पार्टी की क्या प्रतिक्रिया आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *