Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रदर्शन में उमड़ी भीड़,दस को कांग्रेस का भारत बंद

रूद्रपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भाजपा सरकार में आये दिन डीजल पेट्रोल, रसोई गैस समेत अन्य चीजों पर  बढ़ती महंगाई के खिलाफ रूद्रपुर जिला मुख्यालय में जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में प्िरतभाग किया। वहीं केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सुप्रीमों राहुल गांधी के आह्वान पर भारत बंद का ऐलान कया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 10 सितम्बर भारत बंद के तहत को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में प्रदेर्शन कर भाजपा सरकार का जनजागरण करेंगे। भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में भारी भीड़ जुटने से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी गदगद नजर आये। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में जैसे ही ज्ञापन देने के लये कार्यकर्ता आगे बड़े तो भीड़ में भगदड़ मच गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को धक्का लगा। जबकि अन्य बड़े पदाधिकारियों ने भी बमुश्कल खुद को संभाला। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में जब पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे वहां कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की से अफरा तफरी का माहौल होने लगा जिससे कई महिला कार्यकत्रियां भी परेशानियां उठानी पड़ीं। यह नजारा देख पूर्व काबीना मंत्री तिलकराज बेहड़ रोषित हो उठे और उनहोंने माइक पर धक्का मुक्की कर रहे कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हुए अनुशासन का पाठ पढ़ाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *