February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रदेश में शुरू होगी फिट इंडिया फिट उत्तराखंड की मुहिमः धामी

देहरादून(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर आयोजित उच्चाधिकारियों की बैठक में फिट इंडिया- फिट उत्तराखण्ड को लेकर गहन चर्चा की और प्रदेश मंे फिट इंडिया के संकल्प को साकार करने के लिए ठोस कार्य योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिट इंडिया का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए उत्तराखण्ड में विशेष रूप से काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से मोटापे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का आहवान किया था। इसी को लेकर प्रदेश में फिट इंडिया, फिट उत्तराखंड की मुहिम शुरू की जाएगी। सीएम धामी ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े मौजूदा प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए एवं इस अभियान में खिलाड़ियों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाए। साथ ही सीएम धामी ने रजत जयंती वर्ष के अवसर पर ड्रग्स Úी उत्तराखंड संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए भी अभियान को तेज करने करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ड्रग्स तस्करी पर सख्त से कार्रवाई करें साथ ही उन्होंने नशे के खिलाफ समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने हेतु भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्कूली छात्रों को भी जोड़ा जाए, ताकि भविष्य की पीढ़ी नशे के दुष्प्रभावों से अवगत होकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *