February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुठभेड़ में पुलिस की गोली से ईनामी बदमाश घायल

हरिद्वार(उद संवाददाता)। मुठभेड़ में एक और बदमाश को पुलिस की गोली लगी है। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी रानीपुर क्षेत्र में है, जिसके बाद देर रात पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो आरोपी साबिर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी जिसके बाद आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी पिछले कई महीने से फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। मुठभेड़ के बाद एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।आरोपी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अक्टूबर महीने में साबिर ने एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *