February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हैलो! मैं गृहमंत्री का बेटा बोल रहा हूं..3 करोड़ में मंत्री बना देंगे..राजनीतिक हलकों में खलबली

रूद्रपुर के विधायक शिव अरोरा को फोन कर दिया लालच, जांच में जुटी पुलिस
रूद्रपुर। उत्तराखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे का नाम लेकर एक अज्ञात व्यक्ति ने रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा से मंत्री पद दिलवाने के बदले तीन करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की। इस घटना ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है मामला संदिग्ध दिखाई देने पर विधायक के साथ मौजूद उनके सहयोगी अभिषेक मिश्रा पुत्र लाल बहादुर मिश्रा निवासी काशीपुर रोड ने अपने फोन पर सारी बातें रिकार्ड कर फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। अभिषेक ने बताया कि विधायक शिव अरोरा के मोबाईल पर 13 फरवरी को दोपहर 15.22 बजे एक कॉल आई उस समय वह विधायक के साथ में एक कार्यक्रम में काशीपुर जा रहा था। उस व्यक्ति ने विधायक को अपना परिचय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह के रूप में देते हुए लगभग 14 मिनट 22 सेकेण्ड बात करते हुए राजनैतिक विषयों पर चर्चा की तथा कहा कि वह अभी अडानी जी के बेटे की शादी में से लन्दन से वापस आ रहा है। जैेसे ही उक्त व्यक्ति ने स्वयं को जय शाह बताया तो विधायक को शक हो गया कि यह कोई फ्राड व्यक्ति है जो जय शाह के नाम पर फोन कर रहा है। चूंकि विधायक शिव अरोरा के फोन पर रिकोर्डिंग नहीं होती है अतः उनके ईशारा करने पर उक्त फोन काँल को लाउड स्पीकर में डाल कर रिकार्ड करने के लिये बताया जिसे उसनेे अपने फोन पर करीब 12 मिनट 51 सेकेण्ड तक रिकार्ड किया। अभिषेक का कहना है कि उक्त कथित जय शाह नामक व्यक्ति दिल्ली के राजनीति पर बात करने लगा व पापा को मीटिंग पर व्यस्त बताया तथा उत्तराखण्ड सरकार में महत्वपूर्ण पद देने की बात करने लगा। नाम लेकर कहने लगा कि उत्तराखण्ड सरकार के तीन मंत्री बदलने है आपका नाम मंत्री के लिये आया है। अन्य विधायको को भी मंत्री पद हेतु बता रहा था। उन्होंने वार्ता में यह भी कहा कि पापा अमित शाह कल 14 फरवरी को हल्द्वानी राष्ट्रीय खेलों के समापन पर आ रहे है। उसके पश्चात् वे दिल्ली आयेंगे। तब तक आप दिल्ली आ जाइये। इस बीच उसने अपने आप को जय शाह बताते हुए कहा कि उसकी श्री नîóा अंकल जी से भी आपके विषय में बात हो गई है। उन्होंने पार्टी फण्ड में आपसे सहयोग 3 करोघ की अपेक्षा की है, जिसकी व्यवस्था आपको दिल्ली में करनी है। परसों हम फाईनल कर रहे है। विधायक शिव अरोरा ने जब अमित साह एंव श्री नडडा जी से बात करवाने के लिये कहा तो कहने लगा वो इस समय बहुत व्यस्त है आपकी बात बाद में करा दूंगा। अंकल के बेटे से बात कराने की बात कराने लगा। विधायक अरोरा द्वारा स्वंय को प्रोग्राम में होने पर रात में बात करने हेतु उक्त व्यक्ति को बताया तो उसके बाद उसी नम्बर से सांय 19.07 बजे मिस्डकाल आयी तथा रात को 21.23 बजे पुनः उसी नम्बर से काल आने पर विधायक द्वारा स्वंय को प्रोग्राम में व्यस्त बताया। उक्त व्यक्ति द्वारा उसी नम्बर से क्रमश रात्रि में 22.46 मिनट पर, 22.47 बजे, 22.59 पर मिस्डकाल आयी परन्तु विधायक द्वारा काल नहीं उठाया। विधायक अरोरा को विश्वास हो गया था कि यह कोई फ्राड व्यक्ति है जो जय शाह के नाम पर काल करके मंत्री बनाने के नाम पर पैसे कि डिमाण्ड कर रहा है । अभिषेक का कहना है कि विधायक को पूर्ण विश्वास है कि उपरोक्त नम्बर कोई Úाड व्यक्ति या गैंग केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह के नाम से प्रयोग करते हुए विधायक को झूठे मामले में झांसा देकर मंत्री पद का प्रलोभन देकर पैसे ठगना चाहता है तथा विधायक को बदनाम करना चाहते है। पुलिस ने मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *