February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महंगाई,राफेल डील और नजूल के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की हुंकार

रुद्रपुर,7 सितम्बर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में आज जनपद भर से आये हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रपति एवं प्रदेश की राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किये। इससे पूर्व हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता नैनीताल मार्ग स्थित पेट्रोल पम्प पर एकत्र हुए जहां प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच उनका स्वागत किया। इसके पश्चात पूर्व काबीना मंत्री तिलकराज बेहड़, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, हिमांशु गाबा, मीना शर्मा, नारायण सिंह बिष्ट, नारायण पाल आदि वरिष्ठ नेताओं के साथ हजारों कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में रवाना हुए। जुलूस मुख्य मार्ग होकर गुजरता हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा जहां आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से जनविरोधी साबित हो रही है। केंद्र सरकार सरकारी खजाने को दोनों हाथ से लुटा रही है। राफेल डील में सरकार ने करोड़ों रूपए का घोटाला किया जिसकी जांच की मांग किये जाने के बावजूद सरकार जांच कराने से बच रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व रक्षाम=ांी राफेल घोटाले पर पर्दा डालने के लिए चुप्पी साधे हैं जिसका सच देशवासियों के सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पेट्रोल व डीजल के दामों के साथ ही आम जनता की जरूरत की हर चीज के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं जिस कारण आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस शासन के दौरान भाजपा महंगाई को लेकर आंदोलनकरती थी लेकिन आज भाजपा के शासन में महंगाई जिस गति से बढ़ रही है भाजपा नेता खामोश क्यों हैं इसका जबाब उन्हें देशवासियों को देना चा हिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की भाजपा सरकार भी जनअपेक्षाओं पर पूरी तरह नाकाम साबित हुई। राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। आम जनता छोटी छोटी समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन करने को बाध्य है। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई दिनोंदिन बढ़ रही है लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। पूर्व काबीना मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार नगर के भदईपुरा सहित अन्य क्षेत्रें में नजूल भूमि पर बसे करीब 20हजार परिवारों को उजाड़ने के आदेश हो चुके हैं लेकिन प्रदेश सरकार ऐसे परिवारों को बचाने के लिए शपथ पत्र भी दाखिल नहीं कर पा रही। न्यायालय में पैरवी के नाम पर ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में सिडकुल की स्थापना हुई और पं- नारायण दत्त तिवारी के प्रयासों से नगर में आकर बसे हजारों परिवारों को पं- गोविंद बल्लभ पंत व पं- जवाहर लाल नेहरू ने भी सहारा दिया। सिडकुल स्थापना के पश्चात नगर व उसके आसपास के क्षेत्रें में हजारों लोग आकर बसे हैं जिस कारण तराई को मिनी हिन्दुस्तान के नाम से जाना जाता है लेकिन आज भाजपा शासन के दौरान समाज का हर वर्ग पूरी तरह से त्रस्त है। राज्य की जनता भाजपा शासन को उखाड़ फेंकने के लिए मन बना चुकी है। सभा को जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, नारायण पाल, गोपाल सिंह राणा, प्रेमानंद महाजन, जगदीश तनेजा, सुशील गाबा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। इस मौके पर मीना शर्मा, अनिल शर्मा, हरीश पनेरू, सुरेश गौरी, परिमल राय, विजय सुखीजा, ममता रानी, ममता  नारंग, ममता हालदार, नंदलाल प्रसाद, दिनेश पंत, सौरभ चिलाना, अभिषेक शुक्ला, इंद्रजीत सिंह, मुक्ता सिंह, पुरूषोत्तम अरोरा, हरीश बावरा, राजेंद्र बेदी, राजीव कामरा, लक्ष्मण दास बांगा, रितेश मनोचा, परवेज कुरेशी, गणेश उपाध्याय, डा- शाहिद रजा, स्नेहा साहा, सुरभि टुटेजा, वकुल साना, सरला, प्रमिला, मालती, नीलिमा, इन्द्रावती, कनक, यादो, मोनिका, सुनीता, ज्योति, मीरा, गुलाबो, जमुना, सीमा, सुरेश पपनेजा, संदीप चीमा, विनोद कोरंगा, रामनगीना, विनोद ठुकराल, गुड्डू तिवारी, गुरचरन सिंह, दिलबाग सिंह, परमजीत सिंह, बबलू सिंधी, कालीचरन, संजीव आर्य, ललित मिगलानी, मंजीत सिंह, हरबंस ठुकराल, सचिन मुंजाल, सन्नी चुघ, तीरथ मुंजाल, भुवन, ओमकार सिंह, धर्मेन्द्र सिंधी, राजेंद्र बांगा काली, कान्ता प्रसाद सागर, दिनेश पंत, रामदेव, गौरव खुराना, सुमित छाबड़ा, जुगल चराया, मेजर सिंह, सरवरयार खां, गोल्डी मुंजाल, भूपेंद्र चौधरी, जगमोहन अरोरा, सौरभ बेहड़, हरीश अरोरा, मिठास तिवारी, संजीव रस्तोगी, चन्द्रसेन कोली, संदीप सहगल, मनोज जोशी, जगतार सिंह बाजवा, विद्याराम, धर्मेन्द्र सागर, धर्मेन्द्र, गौतम, प्रेमशंकर, प्रमेश रस्तोगी, गंगा, उषा, अंगूरी, सावित्री, रामप्रकाश, अमर वर्मा, मीना, ओमप्रकाश, देवीदयाल, जानकी, गोपाल सिंह, राशिद, विधायक आदेश चौहान, सुभाष बेहड़, शैलेंद्र शर्मा, राजेंद्रपाल सिंह पाटू, देवेंद्र कुमार, दुर्गेश गुप्ता, नरेश पाहुजा, परवेज अहमद, मनोज जोशी, भुवन कापड़ी, मुशर्रफ हुसैन, प्रकाश जोशी, सुनील आर्या, प्रीत ग्रोवर, रीना कपूर, मनोज गुम्बरबाबूराम, मनीष, भगवानदास, हरीश जोशी, संतोख सिंह, रामचन्दर, जय सिंह, प्रेमपाल, शिवशंकर, देवाशीष, रामसनेही, रामलाल, सीमा, मीना, लक्ष्मीदत्त जोशी, केदारनाथ, राजवीर, मनोज, खुशीराम, प्रमोद, शीला, साबिर अहमद, सलीम अहमद, सुजाहत खां, निसार खां, फरीद मंसूरी, वकील मंसूरी, परवेज अहमद, कासिब खां सहित जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, सुल्तानपुर पट्टी, केलाखेड़ा, गदरपुर, जाफरपुर,दानपुर, रूद्रपुर, बगवाड़ा, लालपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा आदि क्षेत्रें से आये हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रतिबंधित क्षेत्र में धरने पर बैठे कांग्रेसी

रुद्रपुर,7 सितम्बर। कलेक्ट्रेट परिसर क्षेत्र धरना प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित है। इसके लिए हाईकोर्ट के आदेश पर बाकायदा प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड भी लगाया गया है। बावजूद इसके आज हजारों की संख्या में कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व मेंकलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और उन्होंने राफेल डील, नजूल भूमि और महंगाई को लेकर वहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेसियों ने वहां बाकायदा माइक का भी इस्तेमाल किया। ऐसे में यह देखना होगा कि जिला प्रशासन प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करने पर अब क्या कार्रवाई करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *