February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तरकाशी में देर रात फिर आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देर रात करीब 1बजकर 40 मिनट पर भूकंप का तेज झटका आया। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। देर रात भूकंप आने से भय का माहौल है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय से सटे जसपुर गांव के समीप था। आईएमडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 5 किमी. अंदर था। जिसमे वर्तमान समय में किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। बता दें पिछले छह हफ्ते में उत्तरकाशी में ये 10वां भूकंप है। हाल ही में भारत को लेकर चौंका देने वाला रिसर्च सामने आया थी। जिसके मुताबिक कहा जा रहा है की भारत दो भागों में डिवाइड हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *