Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाईयों पर धारदार हथियार से हमला

रुद्रपुर।ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्रंतर्गत शिमला बहादुर सिडकुल ढाल पर हथियारों से लैस चार लोगों ने दो भाईयों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। शिमला बहादुर सिडकुल ढाल निवासी विशाल पुत्र भगवानदास ने बताया कि वह ढाल के समीप ढाबे में काम करता है और रात में वहीं सोता है। आज प्रातः करीब 4बजे दो युवक उसके पास आये और गाली गलौच कर उसका सामान जबरन देखने लगे। जब उसने ऐसा करने से मना किया और फोन पर अपने भाई विशु को मामले की जानकारी देनी चाही तो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और बाद में फोन लौटाकर चले गये। विशाल का आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ लाठी डंडों व धारदार हथियारों के साथ पुनः ढाबे पर आ गये और जानलेवा हमला कर दिया। जब उसके भाई ने बचाना चाहा तो उसे भी चोटें पहुंचायीं। विशाल का कहना है कि उसके सिर पर गंभीर घाव हो गये जिसे देख हमला वर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये।जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। सिर में 10 टांके लगे हैं। पुलिस ने विशाल की तहरीर के आधार पर मामले पर कार्रवाई शुरूकर दी है और कुछ हमलावरोंको दबोचकर उनसे मामले को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *