February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत,दूसरा गंभीर

तल्ली हल्द्वानी में बेकाबू ट्रक ने बाईक को रौंदा,घटना के बाद ट्रक चलक फरार

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। हल्द्वानी से तीनपानी की ओर आ रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में ट्रक से कुचले दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल है। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में ईलाज चल रहा है। घटना के ट्रक चालक वाहन को मोके छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक संख्या यूके04एई0404 पर सवार होकर दो युवक हल्द्वानी से तीन पानी की ओर जा रहे थे। इस बीच तल्ली हल्द्वानी पेट्रोल पंप के पास बाईक को ट्रक संख्या यूके 04सीए6878 ने जबरदस्त टक्कर मार दी । इस भीषण टक्कर में बाइक में सवार 19 वर्षीय युवक नरेश राजपूत पुत्र चंद्रपाल ट्रक के टायर के नीचे आ गया,जिससे उसका सिर कुचल गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक में दूसरा सवार युवक ओ.पी. मणि गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया । गंभीर हालत में युवक का उपचार चल रहा है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया । पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। वही शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गये। परिजनों में घटना से कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *