February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कर्तव्य पथ पर छायी उत्तराखंड की झांकीः कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक धरोहर और खेलों का किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर और साहसिक खेलों का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। जो देखने वालों के दिलों को छू गई। झांकी के एक हिस्से में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक महिला को पारंपरिक वेशभूषा में दिखाया गया। ये ऐपण कला आज पूरे विश्व में पहचानी जाती है जो उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता को दर्शाती है। इसे बनाने के लिए चावल के आटे और गेरू का उपयोग किया जाता है। ये कला पूजा कक्षों, घरों के प्रवेशद्वारों, फर्श और दीवारों पर बनाई जाती है।झांकी के दूसरे हिस्से में उत्तराखंड के साहसिक खेलों और पर्यटन को दर्शाया गया। जिसमें नैनीताल और मसूरी में हिल साइकिलिंग, फूलों की घाटी और केदारकांठा की ट्रेकिंग, ओली में स्नो स्कीइंग, ऋषिकेश में योग, बंजी जंपिंग, जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां शामिल थीं। इस झांकी के माध्यम से राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *