February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रचार के अंतिम दिन सीएम ने झोंकी ताकत: धामी ने कई जगह ताबड़तोड़ रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में बनाया माहौल

देहरादून। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी। सीएम धामी ने कई निकाय क्षेत्रों में ताबड़तोड़ रोड शो और जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरा सीएम धामी की रैलियों में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जहां जहां भी सीएम धामी पहुंचे वहां पूरा माहौल भाजपा मय नजर आया। सीएम धामी ने रूड़की, हरिद्वार, बड़कोट, पुरोला, नौगांव सहित कई स्थानों पर रोड शो और जन सभाओं में समग्र विकास के लिए ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का आहवान किया। जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं और पार्टी के विकासात्मक एजेंडे को समर्थन दें। मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य सरकार भी प्रदेश के समग्र और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए सुधारों और नए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि इन प्रयासों के कारण राज्य की जनता को बेहतर जीवन स्तर प्राप्त हो रहा है मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से डबल इंजन सरकार की सफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां हेली एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। यह सेवा पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा को सुलभ और सस्ता बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राज्य में धर्मांतरण, दंगा रोकने और भूमि तथा थूक जिहाद पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकारों और कर्तव्यों के तहत जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने कभी भी उत्तराखंड के वास्तविक मुद्दों पर सही दिशा में काम नहीं किया। उन्होंने जनता से आ“वान किया कि वे भाजपा को समर्थन दें ताकि राज्य में विकास की गति को और तेज किया जा सके और प्रदेश को समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *