Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कुमार आटोव्हील्स में महिंद्रा माराजो की भव्य लांचिंग

रूद्रपुर।किच्छा बाईपास रोड स्थित कुमार आटोव्हील्स में महेंद्रा एण्ड महेंद्रा के नए वाहन महेंद्रा माजारो की भव्य लांचिंग की गयी जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी डा- नीरज खैरवाल, कंपनी के सीएमडी शिव कुमार अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल और सौरभ अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। कम्पनी के सीईओ सुदीप जैन ने वाहन के फीचर और उसकी खूबियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि महेंद्रा माजारो को भारतीय बाजार में लांच कर दिया गया है। इसका मुकाबला मारूति की आर्टिका व टोरिटा की इनोवा क्रिस्टा से होगा। शुरूआती एक्स शोरूम की कीमत 10लाख रूपए रखी गयी है इसमें नए शार्क टूथ से प्रेरित क्रोम ग्रिल दिये गये हैं जोकि फ्रलैगशिप की सुंदरता को दर्शाता है। इसमें ट्विन स्कोप एलायन में स्टाइलिश शार्क पिन डिजायन के साथ ग्लोसी, ब्लैक और सिल्वर डुअल टोन ट्रीटमेंट दिया गया है। ग्रिल के साथ चेन लिंक पैटर्न, ब्लैक ग्रिल के साथ ट्रुथ शेप्ड क्रोम दिये गये हैं। माराजो एमपीवी को सात सीटर और आठ सीटर में पेश किया गया है। सात सीटर वर्जन में दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटें जबकि आठ सीटर वर्जन में बैंच सीटें हैं। कम्पनी के निदेशकों ने बताया कि कार की गुणवत्ता परफार्मेंस क्वालिटी के कारण ही उनकी गिनती भारत के टॉप डीलर्स में होती है। उन्होंने वाहन के रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में महेंद्रा के और भी सेगमेंट देखने को मिलेंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी जगदीश कांडपाल और शोरूम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *