February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज: मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में आज एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. जिसके बाद प्रदेशभर में ठिठुरन और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 27 दिसंबर को प्रदेश के पहाड़ी जिले चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई जगह हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फबारी होने के आसार हैं। जिसके बाद पारा लुढ़क जाएगा और पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड और बढ़ जाएगी। बीते गुरुवार को तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के सर्ग 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये तापमान बीते 10 सालों में सबसे कम रहा. जबकि रात का न्यूनतम तंपन एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि सुबह और शाम के समय प्रदेशभर में ही ठंड बनी हुई है। बता दें मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 27 दिसंबर को भी 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *