February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कल जारी हो सकते हैं प्रत्याशियों के नाम: कांग्रेस से पहले प्रत्याशी घोषित कर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की कवायद में जुटा भाजपा नेतृत्व

भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं की दावेदारी के बीच प्रत्याशी चुनने के लिए माथापच्ची 
देहरादून(उद संवाददाता)। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान  होते ही राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मियां बढ़ गई है। निकाय चुनाव में दो-दो हाथ करने के इच्छुक नेताओं-कार्यकर्ताओं की दावेदारी के बीच, भाजपा एवं कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने प्रत्याशी चुनने के लिए माथापच्ची शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में कुमाऊं के आठ सांगठनिक जिलों समेत चमोली व रुद्रप्रयाग निकायों के दावेदारों के नामों पर सिलसिलेवार चर्चा हुई। हल्द्वानी नगर निगम का आरक्षण बदलने के बाद वहां मेयर पद पर जोगेंद्र रौतेला, गजराज बिष्ट, प्रमोद तोलिया, प्रकाश हरबोला व कौस्तुभानंद जोशी के नामों पर विचार हुआ। जबकि ऊधमसिंनगर जनपद के दो नगर निगम काशीपुर और रूद्रपुर में मेयर पद के दावेदारों के नामों पर भी मंथन किया गया है। शीर्ष भाजपाई सूत्रों के अनुसार भाजपा का प्रदेश नेतृत्व कांग्रेस से पहले अपने प्रत्याशियों की सूची घोषित कर एक मनोवैज्ञानिक बढ़त बढ़ाने की कोशिश में है और इस क्रम में भाजपा की प्रदेश चुनाव संचालन समिति पर्यवेक्षकों द्वारा सौंपे गए पैनलों में नामों को एक-दो दिन में शार्ट आउट कर लेगा। सूत्रों के मुताबिक, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों व सदस्यों के पैनल प्रदेश चुनाव संचालन समिति के समक्ष प्रस्तुत होंगे और वहीं से प्रत्याशियों के नामों तय किए जाएंगे, मगर नगर निगम के मेयर पद के लिए नामों के पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे  और सभी मेयर प्रत्याशियों पर अंतिम मोहर दिल्ली से लगेगी। उधर देहरादून स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस की हाई लेवल बैठक में कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों के 28 दिसंबर तक तय कर लिए जाने और पूरी एकजुटता एवं मजबूती से निकाय चुनाव लड़ने का निश्चय किया गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के अनुसार पार्टी की ओर से बनाए गए जिला प्रभारी और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट कल तक  प्रदेश कांग्रेस को प्राप्त हो जाने की पूरी संभावना है। रिपोर्ट मिलने के बाद समन्वय समिति के समक्ष उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की जाएगी। उनके अनुसार कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 27 दिसंबर से पहले जारी की जा सकती है तथा 28 दिसंबर तक निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के सभी उम्मीदवार फाइनल कर लिए जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने आगे बताया कि संपन्न बैठक में आम सहमति से चुनाव लड़ाने और जीत की संभावना वाले प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने पर सभी नेताओं ने अपनी सहमति जताई है। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने शिरकत की।
हल्द्वानी नगर निगम से कांग्रेस के 26 नेताओं ने की मेयर पद पर दावेदारी
हल्द्वानी । नगर निगम के मेयर पद पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के पश्चात कांग्रेस से मेयर पद पर दावेदारी करने वाले नेताओं की संख्या दो दर्जन से ज्यादा पहुंच गई है। पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार मेयर पद के लिए जिन नेताओं द्वारा जिला निकाय प्रभारी गोविन्द सिंह कुंजवाल के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की गई है। उनमें ललित जोशी, अखिल भण्डारी, भोला दत्त भट्टð, श्रीमती भागीरथी बिष्ट, सुहेल सिद्दीकी, एनवी गुणवंत, हेमन्त बगड़वाल, हरीश मेहता, डीके पन्त, महेश काण्डपाल, डा. अजय पाल, मोहन सिंह विष्ट, रक्षित शर्मा, लेवेन्द्र चिलवाल, श्रीमती जया कर्नाटक, योगेश जोशी, सौरभ भट्टð, गोविंद सिंह विष्ट, श्रीमती शशि वर्मा, श्रीमती शोभा विष्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, कु. मीमांशा आर्य, राजेन्द्र सिंह रज्जी, लाल सिंह पंवार, श्रीमती विमला सांगुडी व राहुल छिमवाल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *