February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पति-पत्नी सहित चार गांजा तस्करों को 127 कुंतल गांजे के साथ किया गिरफ्तार

रामनगर (उद संवाददाता)। कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में पति-पत्नी सहित चार गांजा तस्करों को 127 कुंतल गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 32 लाख रुपए बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर कोतवाली पुलिस ने नशे का अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। सोमवार को रामनगर कोतवाली में खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा मालधन चौड क्षेत्र में चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार एवं उप निरीक्षक नीरज चौहान के द्वारा शिवनाथ पुर पुरानी बस्ती मालधन चौड में मुखबिर की सूचना पर इसी गांव में रहने वाले नरेश कुमार के घर के अंदर बेडरूम में बनी लकड़ी की अलमारी के अंदर जमीन के नीचे बने कमरे से आठ प्लास्टिक के कट्टों को बरामद कर उनमें से 110 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया ।उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी नरेश कुमार एवं उसकी पत्नी कविता देवी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पीरुमदारा क्षेत्र में चौकी इंचार्ज सुनील धानिक द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक कार की चेकिंग के दौरान उसकी डिग्गी से 17 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद करते हुए टीम ने दिग्विजय सिंह निवासी हेमपुर स्माइल हिम्मतपुर काशीपुर एवं नेम पाल यादव निवासी ढकिया नंबर एक कुंडेश्वरी काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों से 127 कुंतल अवैध गांजा बरामद हुआ है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 32 लख रुपए आकी गई है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नशे की अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *