February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिडकुल में तीन फैक्ट्रियों में शार्ट सर्किट से भड़की आग,करोड़ों का सामान जलकर स्वाह

घंटों की मशक्कत के बाद आग को किया काबू, दमकल कर्मियों के छूटे पसीने
रूद्रपुर (उद संवाददाता)। सिड़कुल क्षेत्र में एक के बाद एक तीन फैक्ट्रियों में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीेनों फैक्ट्रियों में रखा करोडों रूपये का सामान जलकर स्वाह हो गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग व विभिन्न फैक्ट्रियों के लगभग कई वाहनों ने काफी मशक्कत के बाद घंटों मेहनत कर तीेनों फैक्ट्रियों में लगी आग पर काबू पाया। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। बताया जाता है कि आज प्रातः करीब साढ़े छह बजे सिड़कुल सेक्टर 6 में स्थित पिछले काफी समय से बंद आर आर पैकेजिंग में लगे बैट्री चार्जिंग पैनल से लोगों ने धुंआ निकलते देखा। जिस पर इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई। फैक्ट्री के गेट का ताला तोड़कर दमकल कर्मी जब भीतर पहुंचे तो तेजी से आग भड़की हुई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और साथ ही स्थित पायलट इंड़स्ट्रीज के बैट्री गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग का तांडव यहां तक ही नही थमा। पायलट इण्डस्ट्रीज से उठती आग की चिंगारी ने साथ ही स्थित टीकेटी कम्पनी माडयुलर एण्ड इंजीनियरिंग फैक्ट्री को अपने आगोश में समेट लिया। तीन फैक्ट्री में आग लगने से फैक्ट्रियों में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के वाहनों सहित सिडकुल की कई कम्पनियों के दमकल वाहन मौके पर आ गये और उन्होंने आपस में सामंजस्य बैठाते हुए तेजी से आग बुझाने का काम तेज कर दिया। इस काम में पैफक्ट्रियों के अधिकारियों, कर्मियों, सुरक्षाकर्मियो, सहित अन्य मौजूद लोगों ने पूरा सहयोग किया। आखिरकार घंटों मेहनत कर काफी मशक्कत के बाद तीनों फैक्ट्रियों में आग पर काबू पाया जा सका। पायलट इंडस्ट्रीज में आग लगने का कारण पड़ोस में स्थित आर आर पैकेजिंग में लगे बैट्री चार्जिंग पैनल में हुए शार्ट सर्किट होने से लगी आग को बताया जा रहा है। इस फैक्ट्री में बैट्रियों का निर्माण किया जाता है। वहीं टीकेटी प्लास्टो मोल्डर्स एंड इंजीनियरिंग फैक्ट्री में वाहनों के मीटर तैयार किये जाते हैं। तीनों ही फैक्ट्रियों के अधिकारियों ने अग्निकांड की इस घटना में करोड़ों रूपयें का नुकसान होने का अंदेशा जताया है। उनका कहना है कि वास्तविक नुकसान पूरी तरह से निरीक्षण करने के बाद ही पता चल सकेगा। आग लगने की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी संजीव कुमार, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सीओ पंतनगर भूपेन्द्र सिंह धौनी सहित कई अधिकारी भी मौके पर आ गये थे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *