February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बीडीसी मेंबर वीरू के हत्या में तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

रामनगर। बीडीसी मेम्बर वीरेंद्र मनराल की हत्या के तीन आरोपितों को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्रतार कर लिया है। पुलिस तीनों को लेकर पंजाब से उत्तराऽंड के लिए रवाना हो गई है। बीते शनिवार को छोई के बीडीसी मेम्बर को कोर्ट परिसर के बाहर गोली मार दी थी। इस हत्याकाड में देवेंद्र उर्फ बाऊ का नाम सामने आया था। बाऊ के साथ उसकी बुआ का लड़का दर्शन व दोस्त गोपी भी था। हत्या के बाद आरोपितों के पंजाब जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्रतारी के लिए कई जगह पर दबिश दी। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी ने सरेंडर किया है। बाऊ और उसके साथियों से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस उन्हें रामनगर ला रही है। पूरी पूछताछ के बाद ही पुलिस ऽुलासे की बात कह रही है। एक सितंबर को क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ऽनन कारोबारी वीरेंद्र सिंह मनराल उर्फ वीरू की शनिवार को दिनदहाड़े कोर्ट परिसर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपित कार से फरार हो गए। हालांकि कुछ दूर जाकर उन्होंने कार रास्ते में ही छोड़ दी और फिर कॉर्बेट के बिजरानी जंगल में भाग गए थे। हत्या के पीछे देवेंद्र उर्फ बाऊ का नाम सामने आया था, जो इसी कोर्ट में हत्या के केस की तारीऽ पर आया था। इस सनसनीऽेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया था। घटना की जानकारी लेने के लिए चिकित्सालय में लोगों का तांता लगा रहा। छोई क्षेत्र से बीडीसी सदस्य वीरेंद्र मनराल हत्या की साजिश के एक केस में गवाही देने शनिवार को रामनगर कोर्ट आए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह गवाही देकर कोर्ट परिसर से महज 100 कदम की दूरी पर ऽड़ी अपनी कार तक पहुंचे कि वहीं पहले से आल्टो कार में सवार तीन युवकों में से एक ने कार से उतर कर वीरेंद्र को गोली मार दी। गोली वीरेंद्र के सीने से नीचे पसली में लगी। वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपित कार में बैठकर कोटद्वार रोड की तरफ भाग निकले और आगे जाकर पानी की टंकी के पास कार छोड़ दी, जहां से वेबिजरानी के जंगल की ओर भाग गए। वारदात के बाद मौके पर लोगों का मजमा लग गया। इस दौरान लोग वीरेंद्र को संयुत्तफ़ चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरेआम वारदात की सूचना मिलते ही एसडीएम पारितोष वर्मा व सीओ लोकजीत सिंह भी चिकित्सालय पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से जानकारी भी जुटाई। शाम को एसएसपी जन्मेजय ऽंडूड़ी ने रामनगर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एसपी सिटी व सीओ से भी घटना की जानकारी ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *