February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गंगा नदी में डूबे केरल निवासी युवक का शव बरामद

ऋषिकेश (उद संवाददाता)।नीम बीच पर डूबे केरल के युवक का शव शनिवार को लक्ष्मण झूला के पास से बरामद हुआ। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था और पास में एक होटल में रुका था। जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को ग्लोबल एश्योर कंपनी गुरुग्राम के करीब 50 स्टाफ के लोग तपोवन घूमने आए थे और यहां अलोहा होटल में रुके थे। 29 को सुबह करीब 10 व्यक्ति नीम बीच पर घूमने आए थे इनमें से 27 वर्षीय आकाश पुत्र मोहन निवासी देवली दिल्ली मूल निवासी केरल उम्र नहाते समय अचानक गंगा नदी में बह गया था। तभी से एसडीआरएपु टीम का लगातार सर्च अभियान चला रही थी। शनिवार को लक्ष्मण झूला अंतर्गत बॉम्बे घाट पर युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव को लक्ष्मणझूला पुलिस को सपुर्द कर दिया गया है। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *