February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

श्रमिक ने फांसी लाकर दी जान

रुद्रपुर।पेड़ से लटककर एक मजदूर ने आत्महत्या कर ली सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस को पेड़ पर टेप से चिपका सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज प्रातः छतरपुर रोड ओमैक्स कालोनी के पीछे सड़क किनारे रेलवे पटरी के पास एक अधेड़ का शव पेड़ पर रस्सी से लटका पाया गया। राहगीरों ने इसकी सूचना सिडकुल पुलिस को दी। सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी शिनाख्त आदर्श इंदिरा कालोनी निवासी 50वर्षीय विशु माझी पुत्र हरेन माझी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने उसके शव के पास पेड़ पर टेप से चिपका एक सुसाइड नोट पाया जिसमें लिखा था कि मेरे बच्चे बेकसूर हैं। मैं अपनी जान खुद दे रहा हूं कोई दबाव न दे। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी शैफाली ने बताया कि वह कल रात्रि से ही घर से गायब था और उसकी काफी खोजबीन की। वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। मृतक का एक लड़का और चार लड़कियां हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *