February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम,शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

रूद्रपुर। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म सभा,श्री अग्रवाल सभा समेत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से बीती शाम शहर के विभिन्न मार्गों पर गाजे बाजों के साथ भव्य शोभा यात्र निकाली गयी। शोभा यात्र में सजी सुंदर झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। भारी संख्या में लोग झांकियों को देखने के लिए सड़कों पर नजर आये। जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ झांकियों का स्वागत किया। श्री सनानतन धर्म सभा की ओर से जन्माष्टमी पर शोभा यात्र का शुभारम्भ लक्ष्मी नारायण मंदिर से हुआ। जबकि अग्रवाल महासभा की झांकियों की झांकियों का शुभारम्भ अग्रवाल धर्मशाला से किया गया। शोभा यात्र में सबसे पहले पांच घोड़ों पर शहर के वरिष्ठ लोग ध्वज लेकर चल रहे थे। इसके बाद प्रथम पूजनीय गणेश जी की झांकी सजी थी। उनके पीछे श्री विभिन्न स्कूलों के एनसीसी कैडेट और छात्र-छात्रएं बैंड के साथ शोभा बढ़ा रहे थे। उनके पीछे बैंड बाजों एवं भजनों के बीच झूमते कलाकार आकर्षण केन्द्र बन रहे। शोभा यात्र में सनातन धर्म सभा स्त्री सत्संग सभा की महिलाएं भजन कीर्तन करती साथ चल रही थी। शोभा यात्र में, राधे कृष्ण, नृथ्य करती गोपियां, तांडव नृत्य करते भगवान भोलेनाथ, शिव पार्वती, महाकाली, मां सरस्वती, मूसक पर सवार गणेश जी, कृष्ण सुदामा आदि सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों ने लोगों का मनम ोह लियां शोभा यात्र पांच मंदिर और अग्रवाल धम्रशाला से होकर भगत सिंह चोक, गल मण्डी, इंदिरा चौक, डीडी चौक, अग्रसेन चौक होते हुए पांच मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।शोभा यात्र का विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शोभा यात्र में महेश बब्बर, हाकमचन्द्र अनेजा,नंद लाल भुड्डी, नरेश अरोरा, तिलकराज घई, नंद लाल अरोरा, सुरेश राजदेव,विजय विरमानी,करमचंद्र राजदेव, जगदीश ग्रोवर, प्रवेश साहनी, प्रवेश बब्बर, राकेश बब्बर, बंशी बब्बर पुरूषोत्तम अरोरा, जगदीश तनेजा, उपकार सिंह, काली, सचिन तनेजा, शशि अरोरा, राज तागरा, कृष्णा ठक्कर, सीमा जुनेजा, सीमा राजदेव, पंचम ग्रोवर, सुदेश ढींगरा, शंकुतला विरमानी, राकेश राजदेव,महेश बब्बर, राजकुमार खनीजो, बलवंत अरोरा, बल्लू, प्रदीप अग्रवाल, शिव कुमाार, विनीत जैन, रोहित मित्तल, राज वर्मा,कृपाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजेश बंसल, संजय जुनेजा, रोहित मित्तल, राकेश सुखीजा, महावीर आजाद, गौरव, विजय जग्गा, विजय भूषण गर्ग,शिव अरोरा, तरूण दत्ता, बलराम अग्रवाल, योगेश जिंदल, महेश अग्रवाल, श्री ओम अग्रवाल, ओमप्रकाश अरोरा, अमित अरोरा बॉबी, उत्तम दत्ता, दिवाकर पाण्डे, सोनू अनेजा, हरीश अरोरा, राजन राठौर, राकेश डुडेजा,दीपक अरोरा, केवल घई, अमित बंसल, गुरमीत सिंह, हरविंदर सिंह हरजी, गौरव बेहड़, जसविंदर सिंह खरबंदा, नरेश शर्मा, तारा चन्द्र अग्रवाल, विजय अग्रवाल, आदित्य सिंघल आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *