February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के 28 नवंबर को प्रत्सवित उत्तराखंड दौरे को लेकर लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, मसूरी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। मुख्य सचिव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित सभी संबंधित अधिकारियों को समस्त सुरक्षा व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, एडीजी श्री ए. पी. अंशुमान, आईजी श्री के. एस. नगन्याल, सचिव श्री पंकज कुमार पाण्डेय, श्री दीपेन्द्र चौधरी, डॉ. आर. राजेश कुमार, श्री विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, अपर सचिव श्रीमती सोनिका सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *