February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धूमधाम से मनाया 75 वां भारतीय संविधान दिवस : अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों और दायित्वों की शपथ दिलाई

विश्व का सबसे बड़ा लिखित दस्तावेज है हमारा संविधान : राज्यपाल
देहरादून। देशभर में आज 75 वां भारतीय संविधान दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। संविधान दिवस के मौके पर राज्यपाल ने राजभवन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों और दायित्वों की शपथ दिलाई। संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान के सभी निर्माताओं को नमन करते हुए राजभवन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान में निहित कर्तव्यों और दायित्वों की शपथ दिलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा हमारा संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है।राज्यपाल ने कहा इसकी सभी शक्तियों का स्रोत भी है. संविधान दिवस हम सब के लिए भारत के संविधान में निहित सच्चे आदर्शों, सुदृढ़ सिद्धान्तों और पवित्र कर्तव्यों के बोध को स्मरण करने का दिन है। हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित दस्तावेज है, जो एक राष्ट्र के रूप में हमारे लिए एक प्रकाश स्तंभ है। इसकी रोशनी में हमारा राष्ट्र और नागरिक भारत के स्वर्णिम भविष्य की संरचना कर रहे हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने संविधान दिवस के अवसर पर सचिवालय में संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, एडीजी श्री ए.पी. अंशुमान, आईजी श्री के. एस नगन्याल, सचिव श्री पंकज कुमार पाण्डेय, श्री दीपेन्द्र चौधरी, डॉ. आर. राजेश कुमार, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, अपर सचिव श्रीमती सोनिका सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने फूलों की रंगोली बनाकर संदेश दिया साथ ही भारतीय संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस मानने की शुरूआत प्रधानमंत्री ने शुरू की थी। साल 2015 से हर वर्ष ये दिन भारतीय संविधान स्थापना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज इस मौके पर संयुक्त संसद को संबोधित भी किया गया। तो आइए सभी संविधान के प्रति संकल्पित हों और देश को आगे बढ़ाने का काम करें। कांग्रेस ने भी संविधान दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी। कांग्रेस प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने सभी को बधाई देते हुए कहा संविधान ने जो आम आदमी को अधिकार दिए वहीं कारण है जो आज देश में लोकतंत्र जिंदा है। संविधान लागू होने से ही हम अग्रणीय देशों शामिल हुए है। इसका लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक को मिला है। संविधान की मजबूती आम आदमी की मजबूती है। जब तक सरकारी संविधान का पालन करती रहेगी तब तक आम आदमी के अधिकार भी सुरक्षित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *