February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखण्ड पवेलियन के फिल्म बाजार में कई फिल्म निर्माता हस्तियों ने ली नई फिल्म नीति की जानकारी

देहरादून(उद संवाददाता)। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आईएफएफआई के फिल्म बाजार में उत्तराखण्ड पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उत्तराखण्ड पवेलियन में कई जाने माने फिल्म निर्माता, निर्देशक, लेखक, अभिनेता आदि विभिन्न विधाओं से जुड़े लोगों ने आकर नई फिल्म नीति की जानकारी ली। उत्तराखण्ड पवेलियन में जाने माने अभिनेता हेमंत पांडेय ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा फिल्म जगत के लिए बेहतरीन फिल्म नीति लागू की गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पवेलियन पूरे फिल्म बाजार में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुप्रसिद्व कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, इम्पा ;इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडयूूसर एसोसियेशनद्ध के अध्यक्ष अभय सिन्हा, इम्पा के सुषमा शिरोमणी, निशांत उज्ज्वल, विनोद कुमार गुप्ता द्वारा भी उत्तराखण्ड पवेलियन पर आकर फिल्म नीति की सराहना की। सुप्रसिद्व फिल्म अभिनेता निमाई बाली, फिल्म प्रोडयूसर श्रवण मोहत्रर, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त सुप्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर सुभाई नल्लामुथु, सागर वर्ल्ड मल्टीमीडिया प्रा. लि. के निदेशक शिव सागर ;रामानंद सगर के बेटे, अभिनेत्री एवं प्रोडयूसर आरुषि निशंक, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की एडीशनल मैनेजिंग डायरेक्टर विदिशा मुखर्जी, महाराष्ट्र फिल्म स्टेज एन्ड कल्चर डेवलपमेंट लि. के जॉइंट मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धनंजय सावलकर आदि ने भी उत्तराखण्ड पवेलियन में आकर फिल्म नीति पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *