February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चारधाम यात्रा प्राधिकरण का गठन प्राथमिकता पर किया जाए : सीएम

देहरादून(उद संवाददाता)। चारधाम यात्रा 2024 के सकुशल सम्पन्न होने के साथ ही प्रदेश सरकार आगामी चारधाम यात्रा की तैयारी में जुट गई है। चार धाम यात्रा को प्रदेश की आर्थिकी का आधार मानते हुए मुख्यमंत्राी श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यात्रा प्राधिकरण का गठन प्राथमिकता पर करने के साथ ही आगामी यात्रा तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्रीश्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा को बढ़ावा देने के साथ ही इसे व्यवस्थित करने के लिए यात्रा प्राधिकरण का गठन प्राथमिकता पर किया जाए, इसके लिए सभी हितधारकों की राय ली जाए। साथ ही बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों और पयर्टकों की सुविधा के लिए पयर्टन विभाग की वेबसाइट को और अधिक बेहतर बनाया जाए, ताकि यात्रा से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर ही मिल जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा काल में क्षतिग्रस्त मुख्य मार्गों के साथ ही आंतरिक मार्गों को भी प्राथमिकता पर ठीक किया जाए, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए अलग अलग सचिवों को दायित्व दिए जाने के साथ ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हर सप्ताह बैठक करने और कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *