February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जन्माष्टमी के मद्देनजर हल्द्वानी में लगा जाम

हल्द्वानी, 2 सितंबर। सिंधी चौराहे से ईदगाह रोड मंगल पड़ाव तक जाम ने शहर की रफ्रतार रोक दी। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जन्माष्टमी के मद्देनजर भारी संख्या में लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे थे। जिसके चलते जाम की नौबत आ गई। वहीं शहरी क्षेत्र में फोर व्हीलर व टू व्हीलरों पर कोई रोक न होने के चलते जाम की नौबत बन गई। मंगल पड़ाव व सिंधी चौराहे पर पुलिस की समुचित व्यवस्था न होने से जाम लंबा होता गया। लगभग एक घंटे तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों का कहना है कि मंगल पड़ाव क्षेत्र में फोरव्हीलर व आटो के संचालन पर रोक लगाई जाए। बेतरतीब लगे फल के ठेले भी जाम का प्रमुख कारण बनते हैं। इस ओर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *