February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयानः केदारनाथ के उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में नहीं है कोई टक्कर

देहरादून(उद संवाददाता)। केदारनाथ में प्रचार का शोर थमने के बाद मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में कांग्रेस और बीजेपी में कोई टक्कर नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा ने बूथों पर अध्यक्ष तैनात और वरिष्ठ नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मतदान होगा और भाजपा के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव घर-घर भारतीय जनता पार्टी के लिए माहौल है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा भाजपा की थी भाजपा की ही रहेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के बहुत बड़े नेता हैं और अपने दल के लिए प्रचार करने के लिए वो आए हैं। वो चाहते थे कि कांग्रेस में एकता बनी रहे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया नतीजा सबके सामने है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में कोई टक्कर ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो दावेदार थे वो भी उनके संपर्क में थे। जिस से साफ पता चलता है कि कांग्रेस में अंर्तकलह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर की कलह का लाभ भाजपा को मिलेगा। उन्होंने दावा किया है कि ऐश्वर्या रावत के बूथ पर सबसे ज्यादा वोट आशा नौटियाल को ही पड़ेंगे। उन्होंने दावा किया की आशा नौटियाल भारी मतों से जीतने जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *