February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लॉरेंस विश्नोई गैंग ने हल्द्वानी के यूट्यूबर सौरभ जोशी से मांगी दो करोड़ की फिरौती,जान से मारने की धमकी

हल्द्वानी (उद संवाददाता)।यूट्यूबर सौरभ जोशी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दो करोड़ की फिरौती मांगी है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पांच दिन में पैसा देने के लिए कहा गया है। मामले में सौरभ जोशी जोशी की तहरीर पर पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमादर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ओलिविया रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र मे उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बहुत भयभीत है।धमकी भरे पत्र में लिखा है फ्नमस्ते सौरव जोशी, मैं करन बिश्नोई ,लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हूं, यह पत्र आपको एक महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए भेजा जा रहा है। हमारे बॉस लॉरेंस बिश्नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यदि आप नकद राशि नहीं देते है तो आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने का आदेश दिया गया है। पत्र में लिखा है कि हम पांच दिन तक आपके जवाब का इंतजार करेगें। यदि आपने कोई भी जवाब नही दिया या फिर पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की या इस बात को अपने परिवार के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से सांझा किया तो आपके परिवार से एक सदस्य कम हो जाऐगा। हम आपके जवाब का इंतजार करेगें और दुआ करेगें कि आप सही फैसला ले क्योकिं एक भी गलत कदम आपके परिवार की जान ले सकता है। यदि आपको हमसे बात करनी हो तो हम आपको हमारा इंस्टाग्राम आईडी दे रहे है । जिसे हमारी गैंग ऑपरेट करती है। पुलिस ने सौरभ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *