February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पेड़ से भिड़ी बस: रामनगर से गुड़गांव जा रही बस के चालक को पड़ा अटैक,चालक सहित दो लोग घायल

रामनगर (उद संवाददाता)। रामनगर से गुड़गांव जा रही रोडवेज बस के चालक को अचानक अटैक पड़ गया, जिस कारण वह बस से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे जंगल में जाकर पेड़ से टकरा गयी। घटना से यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे उत्तराखंड परिवहन निगम की रामनगर डिपो की एक बस रामनगर से यात्रियों को लेकर गुड़गांव के लिए रवाना हुई थी। बताया जाता है कि इसी बीच हल्दुआ के समीप बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस समीप में ही सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर गîक्के में जाकर रुक गई। घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ।बताया जाता है कि बस चालक शाहिद निवासी मुरादाबाद का अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद उसे अटैक पड़ गया जिसके बाद वह बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पेड़ से टकराने के बाद एक गîक्के में जाकर रुक गई। हादसे में चालक के अलावा रामनगर निवासी मुकीम भी घायल हो गया, जबकि अन्य सभी यात्री सुरक्षित है। घायल चालक व यात्री को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं घटना के पास परिवहन निगम के अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की जानकारी जुटाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *