February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ब्रेन हेमरेज से सिपाही संतोष रावत का निधन

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। एएनटीएफ यूनिट में तैनात सिपाही संतोष रावत उर्फ सोनू की ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। संतोष को कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा है वही पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है। 2012 बैच के कांस्टेबल मूल रूप से बेरीनाग पिथौरागढ़ निवासी संतोष रावत उर्फ सोनू यहां एएनटीएफ यूनिट में कार्यरत थे और पुलिस लाईन में रहते थे। बीते दिनों संतोष को अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ जिस पर उन्हें ऋषिकेश एम्स ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। निधन से परिवार में कोहराम मचा है वहीं पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने सिपाही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *