February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दिल्ली में ‘आप’ को बड़ा झटका,परिवहन मंत्री गहलौत ने छोड़ी पार्टी

नई दिल्ली(उद संवाददाता)। विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चिट्टी लिखकर इसकी जानकारी दी है। सीएम आतिशी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। गहलौत ने इस्तीफे में यमुना की सफाई और शीशमहल निर्माण का मुद्दा उठाया है। गहलोत ने चिट्टी में लिखा कि यमुना की सफाई का वादा हमने पिछले चुनाव में किया था, लेकिन सफाई नहीं हुई, हम अपना वादा पूरा नहीं कर पाए। कैलाश गहलोत ने अपने मंत्री पद के साथ-साथ ‘आप’ की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। गहलोत ने पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा है कि जिस ईमानदार राजनीति के चलते वह आम आदमी पार्टी में आए थे, वैसा अब नहीं हो रहा है। उन्होंने पार्टी के संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को ‘शीशमहल’ करार देते हुए कई आरोप भी लगाए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, कैलाश गहलोत ईडी और सीबीआई की जांच का सामना कर रहे हैं। वह जांच का सामना नहीं कर पा रहे हैं। उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। दिल्ली की पिछली सरकार में परिवहन व पर्यावरण विभाग का कार्यभार संभालने वाले कैलाश गहलोत ने इस बार भी मंत्री पद की शपथ ली थी। कैलाश ने इस बार नजफगढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के अजित सिंह खरखरी को हरा कर जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *