February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून से आ रही रोडवेज की बस पिलर से टकराई,यात्री सुरक्षित

देहरादून। डोईवाला लच्छीवाला टोल बैरियर के पास देहरादून से आ रही रोडवेज की बस पिलर से टकरा गई। जिसमें जिससे बस में सवार यात्रियों को चोट आई। पुलिस ने बताया कि रोडवेज की बस सुबह देहरादून से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। अधिकांश सवारियां मुरादाबाद जाने के लिए बैठी थी। लच्छीवाला टोल बैरियर पर अचानक चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से बस सीधे पोल से टकरा गई। जिससे अफरातफरी मच गई। टोल बैरियर पर मौजूद आपातकालीन वाहन से तत्काल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया। पुलिस ने बताया कि टक्कर लगने से यात्रियों को मामूली चोटे लगे हैं, जिनको उपचार दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *