February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केदारनाथ उपचुनाव में सीएम धामी ने झोकी ताकत: त्रियुगीनारायण मंदिर में की पूजा-अर्चना,तीर्थ पुरोहितों से की मुलाकात

सीएम धामी ने कहा: केदारनाथ की बेटी आशा नौटियाल भी समर्पित हो कर कार्य करेंगी
रूद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को त्रियुगीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह तीर्थ पुरोहितों के बीच गए और उनसे मुलाकात की। सीएम धाामी केदारनाथ विस में सोनप्रयाग, त्रियुगीनारायण और अन्य स्थानों पर प्रचार को पहुंचे हैं। केदारनाथ विधाानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवम्बर को मतगणना होगी। केदारनाथ फतह करने के लिए प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पूरा जोर लगाया हुआ है। सीएम धामी स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। क्षेत्र भ्रमण कर वह लोगों से संपर्क कर रहे हैं। शनिवार सुबह वह त्रियुगीनारायण पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों मुलाकात भी की। भाजपा ने मंडल से लेकर बूथ स्तर पर एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। जिला व ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों को दूरस्थ गांवों में जनसंपर्क के लिए कहा है, जिनसे प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी जा रही है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ उपचुनाव में केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत चोपता (तल्ला नागपुर) में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल जी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर लोगों से आगामी 20 नवम्बर को भारी संख्या में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को विजयी बनाने की अपील की। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं जिनके माध्यम से केदारनाथ यात्रा के दौरान भी क्षेत्र की महिलाओं ने स्थानीय उत्पादों का विपणन कर लगभग ₹1 करोड़ की आय की। कांग्रेस ने हमेशा इस क्षेत्र और प्रदेश की भावना को आहत किया है। उनकी राजनीति विभाजनकारी रही है और उनकी सोच सनातन संस्कृति के विरोध में रही है। जब-जब उत्तराखण्ड पर संकट आया, तब कांग्रेस ने केवल राजनीति की और लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में केदारनाथ विधानसभा में अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस उपचुनाव में देवतुल्य जनता भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों पर विश्वासरूपी मुहर लगाते हुए पुनः कमल खिलाने जा रही है।
भूतपूर्व विधायक स्व. शैलारानी रावत जी ने जिस प्रकार से केदारनाथ विधानसभा की सेवा की है उसी भाव को सशक्त करते हुए केदारनाथ की बेटी श्रीमती आशा नौटियाल जी भी समर्पित हो कर कार्य करेंगी। हमारी डबल इंजन सरकार ने पहले भी इस क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विकास कार्य सम्पादित किए हैं और भविष्य में भी हम पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ केदारनाथ के विकास के लिए समर्पित रहेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *