February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार्तिक पूर्णिमा: हर की पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर लगाई आस्था की डुबकी

देहरादून(उद संवाददाता)। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के लिए शुक्रवार को हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मां गंगा को नमन कर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। दोपहर तक लाखों श्रद्धालु श्रद्धा की डुबकी लगा चुके थे। बता दें कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं। श्रद्धा के इस पर्व पर गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु हरकी पैड़ी पहंुंचते हैं। शुक्रवार तड़के चार बजे से ही हरकी पैडी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गयी। गंगा स्नान पर भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किये हैं। स्नान पर्व के लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया था। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से स्नान संपन्न होने तक शहरी क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 9 जोन और 33 सेक्टरों में विभाजित किया था। सुरक्षा और यातायात के व्यापक प्रबंध किए हैं। पुलिस फोर्स की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से भी मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के लिए 4 एएसपी, 9 सीओ, 22 इंस्पेकटर व थानाध्यक्ष, 64 एसआई व एसएसआई, 14 महिला एसआई व एएसआई, 311 हेडकांस्टेबल व कांस्टेबल, 61 महिला कांस्टेबल, यातायात पुलिस के 2 एसआई, 9 एएसआई व हेडकांस्टेबल, 16 कांस्टेबल, अभिसूचना इकाई के 28 अधिकारी कर्मचारी, बम डिस्पोजल यूनिट व डॉग स्कवायड की 2 टीम, 3 फायर यूनिट, जल पुलिस के 15 जवान, 2 टीम फ्लड प्लाटून, 4 कंपनी पीएसी, आईआरबी व 2 प्लाटून डेढ़ सेक्शन, 1 आंसू गैस स्कवायड, 4 प्रिजन वैन, खोया पाया सेल की 6 महिला कर्मी, 1 टीम एंटी जेबकतरा स्कवायड घाटों व मेला क्षेत्र में तैनात की गयी है। यातायात संचालन में बाधा बनने वाले वाहनों को हटाने के लिए 5 स्थानों पर रिकवरी वैन भी तैनात की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *