February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चिल्ड्रस डे पर पिकनिक में फन सिटी गई केवीएम स्कूल की छात्रा की मौत

पिता ने स्कूल पर लगाया लापरवाही का आरोप,पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
हल्द्वानी। हल्द्वानी से बरेली फन सिटी गए मुखानी के स्कूली छात्रों के दल में एक छात्रा की वाटर पार्क में मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने स्कल प्रबंधन के खिलाफ मुखानी थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।गुरूवार को चिल्ड्रस डे के अवसर पर मुखानी स्थित केवीएम स्कूल के छात्रों का दल उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित फन सिटी गया था।जहां 12वीं की छात्रा अंजलि रावत अचानक बेहोश हो गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से उनकी बेटी की मौत हुई है। अंजलि के पिता आर्मी में नायब सूबेदार है जो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तैनात है। उन्होंने बताया कि बच्ची को एंबुलेंस में बरेली से हल्द्वानी लाया गया। जबकि बरेली में ही बड़े-बड़े अस्पताल हैं वहां पर उसका इलाज क्यों नही कराया गया ? मृतक छात्रा के पिता स्कूल प्रबंधन को अपनी बेटी की मौत का दोषी मानते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की लापरवाही भी देखने को मिल रही है। पुलिस ने बरेली में हुई एक छात्रा की मौत के बाद भी बिना पोस्टमार्टम करे उसका शव हल्द्वानी भेज दिया। हालांकि सीओ हल्द्वानी का कहना है कि उनके पास लिखित तहरीर आई है जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही बच्ची का पोस्टमार्टम भी हल्द्वानी में कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल स्कूल प्रबंधन इस पूरे मामले में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *