Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूड़की में एक और भीषण सड़क हादसा : डिवाईडर से भिड़ी स्कार्पिओ,चार की मौत,चार गंभीर

हरिद्वार(उद संवाददाता)। देहरादून में हुए भीषण कार हादसे में छह युवक युवतियों की मौत की घटना को लोग अभी भूल भी नहीं पाये थे कि बृहस्पतिवार देर रात रूड़की में एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार युवकों की मौत हो गयी जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात मेरठ के गांव अख्तियारपुर से एक बारात रुड़की के चंद्रपुरी में आ रही थी। बताया जा रहा है कि गांव के आठ युवक एक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर रुड़की बारात में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही कार मंगलौर में पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। कार डिवाइडर से जा टकराई और कार में सवार सभी आठ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलौर पुलिस के अनुसार वंश पुत्र अमित, सोनू पुत्र मुकेश और सुजल पुत्र सतीश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में चालक चिराग की भी मौत हो गयी। एक घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि जबकि कांशी, तुषार और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बरात में शामिल लोग सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसे की सूचना शादी समारोह में पहुंची तो कोहराम मच गया। हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *