February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रेम प्रसंग में बीए की छात्रा ने दी जान

काशीपुर,1सितम्बर। बीए की छात्रा ने आज अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे परिजनों में हड़कम्प मच गया। वे आनन फानन में मृतका के शव के अन्तिम संस्कार की तैयारियों में लगे थे। मामले की भनक जब पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची वहां पुलिस ने दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी एक 17वर्षीय युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आज प्रातः उसने मकान के ऊपर बने एक कमरे में खुद को बंद कर लिया और चुन्नी से पंखे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही इसकी भनक परिजनों को लगी तो उनमें हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ राजेश भट्ट, कोतवाल चंचल शर्मा,एसएसआई राजेश यादव, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्हें मृतका के पास दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस जांच पड़ताल में प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। मृतका ने जो सुसाइड नोट छोड़ा है उसमें लिखा है कि मम्मी, पापा, भैया मैं बहुत डर गयी थी। उस युवक ने कहा था कि यदि तुम मेरे साथ नहीं आयीं तो मैं तुम्हारे भाई को मार डालूूगा और एक-एक कर सभी परिजनों को खत्म कर दूंगा। उसने मेरे से पैसे मंगवाये। उसकी धमकी के चलते वह डर गयी थी। मृतका ने लिखा है कि मम्मी, पापा मुझे माफ कर देना, भैया मुझे माफ कर देना। मैं बहुत डर गयी थी। जब तुम लोग मेरा यकीन नहीं कर रहे हो तो मेरा मर जाना ही अच्छा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

बरेली के युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग

काशीपुर,1सितम्बर। फांसी पर चढ़ कर मौत को गले लगाने वाली युवती की एक पड़ोसन का भतीजा बरेली से अक्सर बुआ के घर आया करता था। आते जाते उसकी युवती से मुलाकात हो गई थी। सूत्रें का कहना है कि कुछ ही दिनों में दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। दो दिन पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते युवती बरेली चली गई। युवती को ऽोजते हुए उसके  परिजन जब बरेली पहुंचे तो वह युवक के पास मिली। इस दौरान युवती को परिजन किसी तरह समझा-बुझाकर वापस काशीपुर ले आए। लेकिन आज युवती ने सुसाइड नोट छोड़ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *