February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम धामी ने भल्ला स्टेडियम में खूब लगाए चौके-छक्के

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित भल्ला स्टेडियम में उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेट खेलते हुए राज्य में खेल को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते इस दौरान उन्होंने क्रिकेट में भी हाथ आजमाया। सरल और ओजस्वी व्यवहार की छवि प्रदेशवासियों के बीच बनाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेडियम का लोकार्पण करने के बाद क्रिकेट में भी हाथ आजमाया। उन्होंने रूड़की विधायक आदेश चौहान की पहली बॉल पर छक्का लगाया और उसके बाद दूसरी बॉल पर चौका लगाकर यह साबित कर दिया कि वह राजनीति के मैदान के साथ ही क्रिकेट के मैदान में भी फायर हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह, हरिद्वार विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ , जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व विधायक संजय गुप्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *